Rajasthan News: सीएम गहलोत का महत्वपूर्ण फैसला, खरीफ के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ की फसल के लिए अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाने के अनुमति दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ-2022 के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार ऋण अदायगी की अंतिम तिथि को 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2023 अथवा ऋण लेने की दिनांक से 12 माह जो भी पहले हो तक बढ़ाया गया है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसानों को ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications