Rajasthan News: ईएसआई में पंजीकृत कर्मचारियों को भी मिलेगा चिरंजीवी योजना का लाभ, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में इस योजना के तहत लगभग 1.44 करोड़ परिवारों को 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने अब योजना के तहत लाभान्वितों का दायरा बढ़ाते हुए कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अन्तर्गत पंजीकृत बीमित कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों को भी ईएसआई श्रेणी के तहत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने की मंजूरी दी है।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मिलेगा निशुल्क इलाज
सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से वर्तमान में ईएसआई के तहत पंजीकृत 13.36 लाख कर्मचारी एवं उनके 38.39 लाख परिजनों सहित कुल 51.85 लाख लोग मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications