Rajasthan News: राजस्‍थान विधानसभा का आठवाँ सत्र 14 जुलाई से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संबोधित

Rajasthan News: राजस्थान की पन्‍द्रहवीं विधानसभा के पुन: आरम्‍भ हो रहे आठवें सत्र में शुक्रवार 14 जुलाई को सुबह 11 बजे विधानसभा के सदन में भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का विशेष सम्‍बोधन होगा। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 10:50 बजे विधानसभा पहुँचने पर राष्‍ट्रपति की अगवानी की जाएगी। राजस्‍थान विधानसभा में राष्‍ट्रपति का सम्‍बोधन पहली बार हो रहा हैं। राज्‍य विधान सभा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होंगे। राष्‍ट्रपति के स्‍वागत के लिए विधानसभा भवन पर भव्‍य रोशनी की जा रही हैं। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी स्‍वागत उदबोधन देंगे। इस मौके पर राज्‍यपाल कलराज मिश्र सहित विधायक और गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहेगें।

सभी तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्‍‍थान विधानसभा में भारत की राष्‍ट्रपति का विशेष सम्‍बोधन समारोह पहली बार आयोजित हो रहा है। राष्‍ट्रपति के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। तैयारियों का रिहर्सल भी बुधवार को कर लिया गया हैं। विभिन्‍न बैठकों में अधिकारियों को राष्‍ट्रपति आगमन से संबंधित तैयारियों के आवश्‍यक निर्देश भी दे दिए गए हैं।

rajasthan vidhansabha

देखिए राजस्थान के विधायकों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/elections/rajasthan-mlas-list/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+