Rajasthan News: जल जीवन मिशन योजना में जयपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जानिए सियासी वजह

Rajasthan News: राजस्थान में जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हुए भ्रष्टाचार में ईडी ने किस शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की शिकायत के बाद ईडी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर टेंडर हांसिल करने वाली मैसर्स गणपति ट्यूबवेल कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। इसी मामले में मेसर्स श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है। कंपनी के मालिक पदम जैन के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। ठेकेदार पदम जैन के घर पर सरकारी फाइलों का अंबार मिला है। जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया है।

50 से ज्यादा अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त

सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की शिकायत के बाद जयपुर में ईडी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ठेकेदार के घर पर बड़ी मात्रा में सरकारी फाइलें मिला है। ईडी ने इन फाइलों को जब्त कर लिया है। ठेकेदार द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 900 करोड़ के टेंडर हांसिल किए गए थे। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव पर भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। एसई रमेश मीणा और एक्सईएन विशाल सक्सेना पर भ्रष्टाचार में मिली भगत की जानकारी सामने आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सरकारी फाइलों को कंपनी के मालिक पदम जैन को सौंप दिया था। अब 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के मास्टरमाइंड ईडी की रडार पर हैं। एसई अरुण श्रीवास्तव, रमेश मीणा और एक्सईएन विशाल सक्सेना सहित 50 अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त बताए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों को ईडी गिरफ्तार कर सकती है।

kirodi lal meena

पीएचईडी के अधिकारियों में मचा हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार पदम जैन के ठिकानों पर ईडी की टीम को भारी मात्रा में सरकारी फाइलें मिली है। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सरकारी फाइलों की ईडी द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी टेंडर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हांसिल किए गए थे। पीएचईडी के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। ऐसे में अब करोड़ों रुपए के घोटाले का खुलासा हो सकता है। आपको बता दें यह कार्रवाई भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की शिकायत के बाद की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+