Rajasthan News: प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 की अवधि बढ़ाई गई, 31 जुलाई तक हो सकेंगे आवेदन
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांव के संग अभियान की अवधि बढ़ाई गई है। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। अब इस अभियान के तहत आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे।
30 जून 2023 तक थी अवधि
उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रशासन गांव के संग अभियान की अवधि 30 जून 2023 तक थी। राज्य सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 तक कर दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान के लिए प्रशासन गांव के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें मौके पर ही आमजन की समस्याओं को सुन उसका समाधान हो रहा है।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications