Rajasthan News : सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम गहलोत से की मुलाकात, कल्याण बोर्ड के गठन पर जताया आभार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन के लिए सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन पर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार सुबह विभिन्न गुरूद्वारों के पदाधिकारियों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि बोर्ड के जरिए समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन के कार्य संपादित होंगे। इससे समुदाय का सर्वांगीण विकास संभव होगा। सीएम गहलोत ने इस दौरान जनसुनवाई कर आमजन के अभाव-अभियोग सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications