Rajasthan News: सीएम गहलोत से मिला मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीएम गहलोत को अपनी 6 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्मचारियों को उनकी मांगो का कार्मिक और वित्त विभाग से परीक्षण करवाकर नियमानुसार उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंत्रालयिक एकता मंच ने अपना क्रमिक अनशन समाप्त करने का फैसला किया। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा, मंत्रालयिक एकता मंच कोर कमेटी के सदस्य गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुरेश धाभाई एवं राजेश पारीक सहित मंत्रालयिक एकता मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।













Click it and Unblock the Notifications