Rajasthan News: सीएम गहलोत से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल, ईआरसीपी पर बजट में प्रावधान करने पर जताया आभार
Rajasthan News: किसान मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष हिम्मत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत आने वाले सभी 13 जिलों से पहुंचे किसानों ने बजट में ईआरसीपी के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि इससे क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई जल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण होगा तथा आमजन एवं किसानों का जीवन सुगम होगा। साथ ही किसानों ने गहलोत से ईआरसीपी को यथाशीघ्र राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलवाने के लिए आग्रह किया।













Click it and Unblock the Notifications