Rajasthan News: प्रदेश के 8 राजकीय आईटीआई में 24 नवीन पदों का सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 8 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 24 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
इन जगहों पर होगा नवीन पदों का सृजन
इनमें, दौसा के महवा, जोधपुर के तिवरी, नागौर के मौलासर, धौलपुर के सरमथुरा, राजसमंद के देवगढ़, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी, झालावाड़ के मनोहरथाना एवं जालौर के आहोर आईटीआई में 3-3 नवीन पदों का सृजन होगा। नव सृजित होने वाले 24 पदों में अधीक्षक-1 के एक-एक पद एवं व्यवसाय अनुदेशक-1 के 2-2 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications