Rajasthan News: प्रदेश में नवीन उप तहसील व तहसील कार्यालयों के होंगे निर्माण कार्य, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में खोले गए 33 नवीन उप तहसील एवं 11 तहसील कार्यालयों में विभिन्न आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में 86.02 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वर्ष 2023-24 में 17.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications