Rajasthan News: ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चुनावी स्टंट : सांसद रामचरण बोहरा
Rajasthan News: जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि बिना आग के धुआँ नहीं उठता। अगर कांग्रेस के नेता इतने ही ईमानदार है तो सरकारी जांच एजेंसियों की कार्यवाही से क्यों डर रहे हैं। इस तरह स्वतंत्र जांच एजेंसियों के दफ्तर का घेराव करना एवं प्रदर्शन करना गलत है। कांग्रेस के जो नेता इस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं। वह तब कहां थे। जब राजस्थान की जनता पर अत्याचार हो रहे थे।
सांसद बोहरा ने आगे कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न एवं पेपर लीक में नंबर एक बना दिया। इस सरकार के कुशासन के कारण किसानों की जमीने नीलाम हो गई। कर्ज के कारण उनको आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया। बेरोजगारी का आलम तो यह है कि हर तीन में से एक युवा बेरोजगार है।

उन्होंने कहा कि बहन बेटियों का सड़कों पर चलना तक दुश्वार हो गया। भ्रष्टाचार का आलम तो यह रहा हर दिन ऐसीबी किसी न किसी भ्रष्टाचारी को पकड़ती है। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। राजस्थान जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में आमजन में भय और अपराधियों में विश्वास कायम हो गया। लेकिन अब राजस्थान से इस भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई तय हो गई है। प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजस्थान में बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications