Rajasthan News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 9 अगस्त को आएंगे मानगढ़ धाम, जानिए सियासी वजह

Rajasthan News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 9 अगस्त को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम आएंगे। पार्टी ने राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के मुताबिक मानगढ़ धाम में राहुल गांधी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। आपको बता दें पीएम मोदी 27 जुलाई को सीकर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके ठीक बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मानगढ़ धाम का प्रस्तावित दौरा सामने आया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी मानगढ़ धाम दौरे के जरिए आदिवासी मतदाताओं को साधेंगे।

राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीटों को सा देंगे राहुल गांधी

राजनीति के जानकारों के मुताबिक मानगढ़ धाम तीन राज्यों को प्रभावित करता है। आदिवासियों से जुड़ी राजस्थान की 25 और मध्यप्रदेश की 48 सीटों पर यह धाम सीधे तौर पर असर डालता है। राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान राजस्थान और मध्य प्रदेश की इन सीटों को साधेंगे। लोकसभा के लिहाज से भी राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश की 35-40 सीटों पर आदिवासी समुदाय का असर माना जाता है। गुजरात चुनाव में इन सीटों पर भाजपा को सफलता मिली थी। अब राजस्थान और मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मानगढ़ धाम आदिवासियों का प्रमुख तीर्थ स्थल

बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को आदिवासियों का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। भाजपा और कांग्रेस ने इस धाम के जरिए कई प्रदेशों को साधने की रणनीति तैयार की है। आपको बता दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की थी। पिछले दिनों पीएम मोदी ने भी मानगढ़ धाम का दौरा किया था। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत की मांग को पूरा नहीं किया था।

rahul gandhi

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+