Rajasthan News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे माउंट आबू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी माउंट आबू पहुंचे हैं। राहुल गांधी यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।

rahul gandhi

Rajasthan News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी सर्वोदय संगम प्रशिक्षण संस्थान शिविर में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को राजस्थान के माउंट आबू पहुंचे हैं। राहुल गांधी माउंट आबू में कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण और बातचीत का सत्र आयोजित करेंगे। राहुल गांधी का राजस्थान दौरा पीएम मोदी से ठीक एक दिन पहले तय किया गया है। पीएम मोदी बुधवार को सिरोही के आबूरोड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के माउंट आबू पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। आपको बता दें राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से माउंट आबू पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद 11:45 पर नाथद्वारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहां से दोपहर करीब 3:15 बजे पीएम मोदी आबू रोड़ में ब्रह्मकुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी माउंट आबू में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

कर्नाटक में कल होगा मतदान

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है। पीएम मोदी और राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में धुआंधार प्रचार के बाद अब राजस्थान में डेरा डालेंगे। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब राजस्थान में केंद्रीय नेताओं के दौरे तेज हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+