Rajasthan News: जयपुर में बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कहा-'कर्नाटक की तरह राजस्थान की जनता भी जनादेश देगी'
Rajasthan News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद जयराम रमेश ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि 11 महीने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आई थी। यात्रा में राहुल गांधी के नेतृत्व में 485 किलोमीटर कांग्रेस जन एवं आम लोग चले। यात्रा 6 जिलों से होकर गुजरी तथा यात्रा सर्वाधिक 16 दिन राजस्थान में रही। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दो असर हुए पहला सगंठन में एकजुटता आई तथा दूसरा देश की राजनीति के लिए परिवर्तनकारी नतीजे सामने आए। जिसका असर कर्नाटक चुनाव के नतीजों में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश की राजनीति में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है और अब उसका असर राजस्थान में दिखाई देने वाला है। उन्होंने कहा कि यात्रा के समय तीन बड़ी बातें थी। यात्रा निकालना राहुल गांधी के मन की बात नहीं थी। बल्कि वे जनता की चिंता के लिए निकले थे। उन्होंने कहा कि मंहगाई मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण बढ़ी है। सामाजिक धु्रवीकरण हो रहा है। भाषा के आधार पर प्रांत के आधार पर ध्रुवीकरण हो रहा है। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है। जिनको लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।
जयराम रमेश ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों तथा आगे के पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी क्या करेगी। उसके आधार पर हम जनता के बीच जाकर जनादेश मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दो हथियार है। एक ईडी और सीबीआई जिन पर दो दिन दीवाली का ब्रेक रहेगा। दूसरा हथियार धु्रवीकरण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री आरोप लगा रहे हैं। जिसका खंडन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि चार घंटे में एक मगरमच्छ पकड़ा गया था और वह भी भाजपा का कार्यकता था। उन्होंने कहा कि यही इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुद्दे हैं। पीएम, गृहमंत्री, यूपी के सीएम राजस्थान जरूर आयेंगे। जबकि कर्नाटक की जनता ने इस तरह के भाजपा के मुद्दों को नकार दिया है। यहां भी जनता ठुकराएगी। उन्होंने कहा कि जनता भय की राजनीति से, दंगे की राजनीति से और प्रतिशोध की राजनीति से पीड़ित हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के लिए गुजरात मॉडल का जिक्र हमेशा करते हैं। लेकिन पिछले 5 वर्षों के लिए हम कह सकते हैं कि राजस्थान मॉडल जिसमें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सबसे बड़ी बात है। किसी भी राज्य में 25 लाख का बीमा होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि राजस्थान एकमात्र राज्य हैं। जहां शहरी रोजगार गारंटी कानून बना। पहले यूपीए के समय मनरेगा बना था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गिग वर्कर के लिये सुरक्षा का कानून बना। 500 रुपए में गैस सिलेण्डर वाला पहला राज्य बना। किसानों की कर्ज माफी हई। 100 यूनिट तक बिजली माफ तथा लम्पी से पीडि़त परिवारों को 40 हजार रुपए तक का मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने पांच साल के लिए 7 गारंटी दी है। गारंटी का मतलब है कि कांग्रेस पार्टी इसे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने एक माह के अंदर 5 गारंटी दी थी। जो उन्होंने पूरी कर दी और उसी के अनुभव के आधार पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पुन: सरकार बनने पर पहली कैबिनेट की मीटिंग से ही गारंटियों को लागू करना शुरू कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications