Rajasthan News: मोती डूंगरी गणेश मंदिर से हुआ कांग्रेस गारंटी यात्रा का आगाज, जानिए क्या बोले सीएम गहलोत
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजधानी जयपुर से कांग्रेस गारंटी यात्रा का आगाज किया। सीएम गहलोत ने इस यात्रा के बहाने जयपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। सीएम गहलोत ने गुलाबी नगरी के पूज्य मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद इस यात्रा का आगाज किया है। इसके बाद राजा पार्क स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर, राजा पार्क स्थित गुरुद्वारा और वैष्णो देवी मंदिर भी पहुंचे। यह यात्रा शाम को शहर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर पहुंची। इस दौरान सीएम गहलोत ने जयपुर में रोड शो भी किया।
जनता जनार्दन करेगी फैसला
कांग्रेस गारंटी यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि पहले कांग्रेस ने 10 गारंटी दी थी। जो इंप्लीमेंट हुई है। अब लोगों में विश्वास हो गया है कि हम जो कहते हैं। वह करते हैं। हमने साथ गारंटी दी है। अभी चुनावी घोषणा पत्र और आएगा। सरकार ने 5 साल काम किया है। इसलिए लोगों में सत्ता विरोधी लहर नहीं है। 10 गारंटी इतनी शानदार है। जिसमें 25 लाख का बीमा अपने आप में इतिहास बन गया है। अभी इलाज के लिए 25 लाख का बीमा देश में कहीं नहीं है। अब साथ गारंटी दी है। उनका प्रचार प्रसार होगा। लोग उनका विश्लेषण करेंगे। हमने जो काम किया है। उसके आधार पर हम वोट मांगने की हकदार हैं। जनता माई बाप है वह फैसला करेगी।

कांग्रेस खेल रही सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा दिवंगत आचार्य धर्मेंद्र की पुत्रवधू है। इस यात्रा का आगाज मोती डूंगरी गणेश मंदिर से करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कृष्ण प्रणामी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और राजा पार्क गुरुद्वारा पहुंचे। इसके अलावा चुनाव से ठीक पहले अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती को भी कांग्रेस ज्वाइन कराई गई। जो शहीद हेमू कालानी की पोती है। कांग्रेस गारंटी यात्रा के आगाज के अवसर पर निकाले जा रहे रोड शो में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर विशेष फोकस किया गया है। आदर्श नगर मुस्लिम बाहुल्य सीट है। जहां से कांग्रेस के रफीक खान को चुनावी मैदान में उतर गया है। इसके अलावा पर परकोटे की हवा महल और किशनपोल विधानसभा सीट भी मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती है। हवा महल से आरआर तिवारी और किशनपोल से अमीन कागजी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications