Rajasthan News: कांग्रेस की गारंटी जनता समाप्त कर चुकी है : सीपी जोशी

Rajasthan News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश मीडिया सेंटर में कांग्रेस की गारंटी यात्रा पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को गारंटी यात्रा नहीं, माफी यात्रा निकालनी चाहिए। प्रदेश की जनता कांग्रेस की गारंटी समाप्त कर चुकी है। कांग्रेस सात गारंटी की बात करती है। प्रदेश की जनता उनके 2018 में किए छल और झूठे वादों को भूली नहीं है।

कांग्रेस ने पिछली बार चुनाव में किसानों के कर्ज माफी का वादा किया था। परंतु कर्ज माफ करने के बजाय कर्ज में डूबे 19422 किसानों की जमीन नीलाम कर दी। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी। भत्ता तो दिया नहीं। 17 से अधिक पेपर लीक करवा युवाओं की नौकरियां बेच उनके साथ धोखा किया। पेपर लीक करने वालों की जमानत करवाने का प्रयास किया। बिजली बिल के दाम नहीं बढ़ाएंगे। यह वादा कर कई बार बिजली के दाम बढ़ा दिए। महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन डीजल पेट्रोल को महंगा यहां महंगाई बढ़ा दी। आज राजस्थान महंगाई के मामले में नंबर वन है।

cp joshi

जनता कांग्रेस की झूठी, मक्कार और धोखेबाज सरकार पर अब विश्वास नहीं करेगी। प्रदेश की जनता का विश्वास केंद्र की मोदी सरकार, इनके करिश्माई नेतृत्व और मोदी गारंटी पर है। क्योंकि उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। आज प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, हाईवे, रेलवे का जो विकास दिखाई दे रहा है। वह मोदी सरकार के कार्य है। केंद्र की अनेक योजनाओं से जनता का जीवन सरल और सुगम हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+