Rajasthan News: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हनुमानगढ़ में किया रोड शो, जानिए क्या बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री

Rajasthan News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को हनुमानगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में रोड शो किया। हनुमानगढ़ टाउन स्थित अरोड़वंश धर्मशाला के सामने से उन्होंने शहर में रोड शो किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा भाजपा प्रत्याशी अमित सहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रामप्रताप, भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक मौजूद रहे। रोड शो अरोड़वंश धर्मशाला से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए धान मंडी में विसर्जित हुआ। रोड शो के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अमित सहू को विजय बनाने का आह्वान किया।

किसानों की हरियाणा जाकर फसल बेचनी पड़ती

इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि डॉ. रामप्रताप जब राजस्थान में सिंचाई मंत्री थे। तब हरियाणा में सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। उन्होंने और डॉ. रामप्रताप ने मिलकर हरियाणा और राजस्थान की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के काफी प्रयास किया। सीएम खट्टर ने आगे कहा कि हनुमानगढ़ और हरियाणा के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता है। हमारे हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए हमारे बीच मधुर संबंध है। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनाने की जरूरत है। इसके लिए हनुमानगढ़ की सीट भी भाजपा के खाते में होनी चाहिए। खट्टर ने किसानों से जुड़ी बातें भी की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हम किसानों की पूरी परवाह करते हैं। सभी फसलों पर एमएसपी देते हैं। लेकिन राजस्थान में सरकार ऐसा नहीं करती है। इसलिए यहां के किसानों को हरियाणा जाकर फसल बेचनी पड़ती है।

manohar lal khattar

बीजेपी सरकार में किसानों को मिलेगी सुविधा

उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार आई तो वह यहां के किसानों को भी यह सुविधा दिलाने का प्रयास करेंगे। सीएम खट्टर के अलावा पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक, डॉ सुमन चावला और भाजपा प्रत्याशी अमित साहू ने भी सभा को संबोधित किया। रोड शो में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+