Rajasthan News: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे सीएम गहलोत, जानिए पूरा कार्यक्रम

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रदेश में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से हालत बिगड़ गए हैं। प्रदेश के चार जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। जबकि 7 जिलों में भारी बारिश की आशंका का लैंड जारी किया गया है। विभिन्न स्थानों पर सैकड़ो लोग फंसे हुए हैं। वर्षा जनित हादसों में अब तक सात लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। सीएम गहलोत सुबह करीब 9 बजे जयपुर से रवाना हुए। इसके बाद करीब 10 बजे सीएम गहलोत बाड़मेर की उत्तरलाई हवाई पट्टी से करीब 11 बजे चौहटन पहुंचे और बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाड़ौती दौरा स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम गहलोत एक बजे सांचौर पहुंचे। इसके बाद 3 बजे आबू रोड़ सिरोही गए । शाम 4 बजे आबूरोड़ और 5 बजे जालौर जाने का कार्यक्रम है। जबकि 21 जून को 12 बजे पाली और 1:30 बजे जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, कोटा और बारां में 20 तारीख को भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बूंदी और झालावाड़ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बिपरजॉय के असर की वजह से बने डिप्रेशन के कारण पूर्वी राजस्थान में मंगलवार के दिन बारिश होगी। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात का शौक पूरी तरह से खत्म हो गया है। ऐसे मैं अब उस क्षेत्र में बारिश के आसार नहीं है। अब तक की बरसात के दौरान बाड़मेर में पांच, राजसमंद में तीन पाली जिले में दो और जालोर में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। सोमवार को अजमेर जिला मुख्यालय पर 130 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पुष्कर में 150 एमएम के करीब पानी बरसा। टोंक के नगर फोर्ट में माउंट आबू के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा 315 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। टोंक जिले के दूनी कस्बे में 215 एमएम और देवली में 130 एमएम बारिश से लोगों को भारी परेशानी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

ashok gehlot

प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ के हालात

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है। कई स्थानों पर 300 मिमी या 12 इंच तक बरसात रिकार्ड की गई है। पाली, जालौर, बाड़मेर और सिरोही में तो बाढ़ जैसे हालात है। अब तक राज्य में बाढ़ और बारिश से सात लोगों की मौत हो गई है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 19 और 20 जून को बिपरजॉय का असर भरतपुर कोटा संभाग में रहेगा चक्रवात और कमजोर होकर डिप्रेशन से लो प्रेशर एरिया में कन्वर्ट होगा। चक्रवात अभी 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से नॉर्थ ईस्ट की दिशा में बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+