Rajasthan News: सीएम गहलोत कल करेंगे कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट का लोकार्पण, जानिए पूरा कार्यक्रम

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य एवं यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में 12 सितम्बर को कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया जाएगा।

विभिन्न घाटों का भ्रमण एवं लोकार्पण

जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष ओपी बुनकर ने बताया कि 12 सितम्बर को सुबह 9ः30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं डेलिगेट्स का चम्बल रिवर फ्रंट पर आगमन होगा। सीएम अशोक गहलोत के अतिथि रिवर फ्रंट पर सिंह घाट, उत्सव घाट, साहित्य घाट, रंगमंच घाट, फव्वारा घाट, कनक महल, बड़ी समाध अर्थात वृन्दावन गार्डन दशावतार भ्रमण एवं हाड़ौती घाट का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विभिन्न घाटों एवं चम्बल माता मूर्ति का बोट द्वारा अवलोकन करेंगे। जहां शाम 6 बजे चम्बल माता की आरती का भव्य आयोजन होगा।

ashok gehlot

शहरवासी देख सकेंगे लाइव प्रसारण

चम्बल रिवर फ्रंट के लोकार्पण समारोह एवं संबद्ध कार्यक्रमों की शहर में प्रमुख स्थानों लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। कोटा शहर में लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यह व्यवस्था रहेगी। कोटा शहर के विभिन्न चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण शहरवासी देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+