Rajasthan News : सीएम गहलोत आज पंजाब जाएंगे, प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को पंजाब के लंबी भटिंडा जाएंगे। सीएम गहलोत पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को पंजाब के लंबी भटिंडा जाएंगे। सीएम गहलोत सुबह 11:15 बजे बीकानेर से पंजाब के लंबी बठिंडा रवाना हुए। सीएम गहलोत पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर थे। यहां से सीएम गहलोत ने अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए बीकानेर में ही रात्रि विश्राम करने का फैसला किया। सीएम गहलोत जसरासर में किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला मौजूद रहे।
बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम गहलोत
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बादल जिस बाग के बागवान थे। उसी बाग की जमीन में उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। बादल की अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे उनके घर से शुरू होगी। बादल के घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूरी पर अंतिम संस्कार के लिए उनके किन्नू के बाग को काट कर समतल कर दिया गया है। वही मैदान में करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा चबूतरा तैयार किया गया है। जहां बादल का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार के बाद चबूतरे को स्मारक में बदल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications