Rajasthan News: सीएम गहलोत और राहुल गांधी ने सादुलशहर में मांगा जनसमर्थन, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश जांगिड़ को मतदान करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'ये तस्वीरें कर रहीं हैं बयान, गारंटी से नं 1 बनता राजस्थान। सादुलशहर (श्रीगंगानगर) के हर गली, मोहल्ले और मकानों से श्री राहुल गांधी के आह्वान पर उमड़ा ये जनसैलाब कांग्रेस की गारंटी यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन का गवाह है। इस दौरान क्षेत्र की प्रगति की गति को 10 गुना करने हेतु प्रत्याशी श्री जगदीश जांगिड़ को मतदान करने का आग्रह किया। कांग्रेस की गारंटियां हर वर्ग, हर क्षेत्र व हर समाज को साथ लेकर अव्वल राजस्थान गढ़ने को तैयार हैं।'













Click it and Unblock the Notifications