Rajasthan News: सीएम गहलोत ने बजट घोषणाओं और योजनाओं पर वीडियो किया जारी, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियों में गहलोत ने प्रदेशवासियों को अपनी सरकार की बजट घोषणाओं और योजनाओं से अवगत कराया है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियों में सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को अपनी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया है। सीएम गहलोत ने अपने भावुक संदेश में कहा कि मैंने तय किया है कि वर्ष 2030 तक मुझे राजस्थान को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। इस सपने को साकार करने के लिए पिछले 4 बजट एवं इस साल के बचत, राहत, बढ़त के राज्य बजट में मैंने ऐसी योजनाएं बनाई हैं। जो किसी दूसरे राज्य में नहीं हैं। किसी और राज्य में जनता को निशुल्क 25 लाख रुपये या 10 लाख रुपये का भी बीमा नहीं मिल रहा है। किसी और राज्य में 500 रुपये में गैस सिलेंडर नहीं भरवाया जा रहा और ना ही, ऐसी किसी योजना पर विचार किया जा रहा है। सिर्फ राजस्थान में बिना किसी प्रीमियम के 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। आमजन के हित में इस प्रकार के बहुत से ऐतिहासिक फैसले किए गए हैं। जिनसे राजस्थान के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी, पैसे की बचत होगी और आने वाली पीढ़ी को बढ़त मिलेगी। गरीबी का दर्द हम सभी ने देखा है। दिन-रात मेहनत करके राजस्थान के लोग ऊपर उठने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनकी मेहनत पर महंगाई की मार भारी पड़ती है और उनको ऊपर उठने नहीं देती। लोग ऊपर उठते हैं। लेकिन महंगाई की मार उन्हें नीचे कर देती है। इसी वजह से राजस्थान आगे नहीं बढ़ पा रहा है। हर परिवार चाहता है कि कुछ पैसे बच जाएं बच्चों की पढ़ाई और पालन पोषण में जितने पैसे खर्च किए जाएं। उतने कम हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है। राजस्थान के लाखों घरों में गैस सिलेंडर खाली पड़े हैं। माताएं लकड़ी जलाकर खाना बना रही हैं और बच्चों का पेट भरने के लिए अपने फेफड़े खराब कर रही हैं। गरीब आदमी हर महीने 1,140 रुपये में सिलेंडर नहीं भरवा सकता। इसलिए राजस्थान सरकार ने उनका दर्द समझा है और जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 500 रुपये में सिलेंडर देने जा रही है। अगर महंगाई का भार देखना है तो कोरोना में देखिए कि प्राइवेट अस्पतालों में देशभर में लोगों के कितने लाखों रुपये के बिल आए। तभी से मैंने निश्चय कर लिया था कि राजस्थान में इलाज के लिए किसी को झोली नहीं फैलानी पड़ेगी। आज की तारीख में राजस्थान में गरीब आदमी भी बिना पैसे खर्च किए ऑर्गन ट्रांसप्लांट यानी अंग प्रत्यारोपण करवा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications