Rajasthan News: सीएम गहलोत ने 15 अगस्त के मौके पर की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए किसे क्या मिलेगा

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडारोहण किया। इस मौके पर सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की है।

रामगढ़ बांध को ईआरसीपी के तहत भरा जाएगा

जयपुर की पहचान का एक अहम हिस्सा रामगढ़ बांध रहा है। समय के साथ बनी परिस्थितियों में रामगढ़ बांध सूख गया और इसके अस्तित्व पर संकट आ गया। अब मैं घोषणा करता हूं कि जयपुर की पहचान रहे रामगढ़ बांध को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत ईसरदा बांध से भरा जाएगा। इस पर 1250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे जयपुर जिले के आंधी, जमवारामगढ़, आमेर, जालसू, गोविन्दगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपूतली ब्लॉक एवं अलवर जिले के थानागाजी एवं बानसूर ब्लॉक्स हेतु पेयजल योजना बनाई जा सकेगी। 13 जिलों की महत्वपूर्ण पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाई गई DPR में 26 बांध शामिल किए गए थे। ERCP की इस DPR में कई बांध वंचित रह गए थे। मैं घोषणा करता हूं दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर एवं अलवर जिले के 53 बांधों को ERCP से जोड़कर उन्हें भरा जाएगा। इससे ERCP की परियोजना लागत 1665 करोड़ बढ़ जाएगी और 13 विधानसभा क्षेत्रों के 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

ashok gehlot

अन्नपूर्णा राशन किट योजना में निशुल्क राशन किट

वर्तमान में लागू राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में भारत सरकार द्वारा अधिकतम लाभार्थियों की सीमा निश्चित की हुई है। जिससे कई जरूरतमंद परिवार NFSA के लाभों से वंचित रह जाते हैं। कोविड के दौरान मैंने निराश्रित परिवारों का सर्वे करवाया था और करीब 33 लाख NFSA एवं Non-NFSA परिवारों को 5500 रुपये की आर्थिक सहायता दी। मैं घोषणा करता हूं कि NFSA परिवारों के साथ-साथ जिन Non-NFSA परिवारों को कोविड में आर्थिक सहायता दी गई थी। उन्हें भी आज से शुरू हो रही अन्नपूर्णा राशन किट योजना में निशुल्क राशन किट उपलब्ध करवाई जाएगी।

चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना की सहायता राशि बढ़ाई

राज्य में वर्तमान चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना चल रही है। जिसके माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को 5000 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस योजना से सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई है। अब मैं इस योजना में सम्मान राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा करता हूं एवं कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस की सहायता करने वाले लोगों के लिए भी इस तरह की योजना लाई जाएगी।

स्मार्ट फोन के लिए मिलेगा गारंटी कार्ड

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल डिवाइड कम करने के उद्देश्य से इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत पहले चरण में 40 लाख बालिकाओं व महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। इस योजना को लेकर महिलाओं में बड़ा उत्साह है। इस योजना के अगले चरण में बजट घोषणा के मुताबिक करीब एक करोड़ और महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिसकी गारंटी के लिए 20 अगस्त से गारंटी कार्ड दिए जाएंगे। जिनको दिखाकर अगले चरण में वो अपना स्मार्टफोन निशुल्क ले सकेंगी।

पुलिस संबधित घोषणा

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक सभी पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने का विशेष राजस्थान पुलिस पंचसती मेडल दिया जाएगा। अब मैं पुलिस में वर्षों से चली आ रही प्रमोशन प्रणाली में बदलाव की घोषणा करता हूं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक तक के पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था वर्तमान में परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाती है। अब मैं इस व्यवस्था में बदलाव कर कांस्टेबल से लेकर पुलिस निरीक्षक पद तक की पदोन्नति भी समयबद्ध डीपीसी के माध्यम से करने की घोषणा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+