Rajasthan News: सीएम गहलोत ने ईआरसीपी जन जागरण अभियान का किया शुभारंभ, जानिए क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान के हल को जल से बल देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में ईआरसीपी जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'हल, जल, पहल ! किसान के हल को जल से बल देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी उपस्थिति में ईआरसीपी जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया। बारां ने पुष्पहार व जयकार के बीच नई जलधार की हुंकार का प्रसार किया।'













Click it and Unblock the Notifications