Rajasthan News: सीएम गहलोत ने अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं से किया संवाद, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। सीएम गहलोत सीएमआर पर विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गाें की महिलाओं से संवाद कर रहे थे।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित योजनाओं का ही परिणाम है कि आज राज्य में 96 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं तथा मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में भी गिरावट आई है। राज्य के प्रत्येक गरीब परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही राज्य सरकार का ध्येय है। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। सीएम गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गाें से आने वाली महिलाओं से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी वर्गों को समानता का अधिकार मिला और आजादी के 75 वर्ष बाद भी हम एकजुट हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शिता के चलते आज महिलाओं को सत्ता में भागीदारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जीवन महिला सशक्तिकरण का एक बेमिसाल उदाहरण है। इस दौरान सीएम गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित योजनाएं अतुलनीय
महिला प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जैन, सिख, मुस्लिम तथा ईसाई समुदाय के विभिन्न संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अतुलनीय हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य आज की बुनियादी जरूरत हैं। राज्य सरकार द्वारा इन दोनों क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। राजस्थान देश का पहला ऎसा राज्य है जहां शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, उड़ान योजना, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
हर व्यक्ति तक जानकारी पहुंचाने का लिया संकल्प
महिला प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों द्वारा मिल रही राहत सराहनीय है। निशुल्क बिजली योजना तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। लोगों की परेशानियां दूर हो रही हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की क्रियान्विति पर सुझावों का आदान-प्रदान भी हुआ।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications