Rajasthan News : सीएम गहलोत ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर जताई संवेदना, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए डीआरजी के जवानों के निधन पर संवेदना जताई है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए डीआरजी के जवानों के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। सीएम गहलोत ने कहा कि कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी दिवंगतों के परिजनों के साथ हमारी सहानुभूति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications