Rajasthan News: सीएम गहलोत ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर की चर्चा, ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'अनिवार्य FIR व जांच में लगने वाले समय को कम करने जैसे कदमों में राजस्थान पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है। चुनाव के दौरान बहुत सी साम्प्रदायिक ताकतें अफवाह व भ्रम फैलाने का काम करती हैं। उनसे हम सब लोगों को सावधान रहना है और ऐसे लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शांति व सौहार्द ही विकास के आधार हैं। आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विचार रखे।'












Click it and Unblock the Notifications