Rajasthan News : मानहानि मामले में बढ़ी सीएम गहलोत की मुश्किलें, दिल्ली पुलिस करेगी मामले की जांच

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाने के मामले में सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच के लिए और समय दे दिया है।

ashok gehlot

Rajasthan News : संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर आरोप के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली पुलिस को जांच के लिए एक महीने का समय और दे दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मई को होगी। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। कुछ मामलों में जवाब आना बाकी है। इसलिए जांच के लिए और समय दिया जाए। 24 मार्च को कोर्ट ने गहलोत के खिलाफ समन जारी करने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वे इस मामले की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करें।

केंद्रीय मंत्री शेखावत सहित चार गवाहों के बयान दर्ज

इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित चार गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। शेखावत ने अपने बयान में कहा था कि संजीवनी घोटाले से उनका कोई संबंध नहीं है। जांच एजेंसियों ने उन्हें आरोपी नहीं माना। लेकिन अशोक गहलोत ने छवि खराब करने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपनी याचिका में कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका नाम एक ऐसी कोऑपरेटिव सोसाइटी के साथ जोड़कर चरित्र हनन करने की कोशिश की है। जिसमें न तो वे और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य जमाकर्ता है।

अशोक गहलोत ने लगाए शेखावत पर आरोप

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाते रहे हैं। कुछ महीने पहले अशोक गहलोत इस मामले को लेकर शेखावत और उनके परिवार पर हमलावर हो गए थे। इसके बाद शेखावत ने दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में सीएम गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही शेखावत ने जोधपुर हाईकोर्ट की शरण ली थी। जिसमें हाईकोर्ट ने गजेंद्र सिंह शेखावत को क्लीन चिट दे दी थी। अब इस मामले को लेकर अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+