Rajasthan News: सीएम गहलोत ने दी ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है।

मिल-जुलकर रहने एवं अमन का पैगाम

सीएम गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि ईद-ए-मिलाद का यह मुबारक दिन हमें भाईचारे के साथ मिल-जुलकर एक साथ रहने एवं अमन का माहौल कायम करने का पैगाम देता है। पैगम्बर मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए समर्पित किया। उनके जीवन से हमें बेसहारों को सहारा देने, एक-दूसरे की इज्जत करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।मुख्यमंत्री ने इस मुबारक मौके पर सभी मुस्लिम भाई-बहनों से अपील की है कि वे पैगम्बर मोहम्मद साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+