Rajasthan News: चुनाव से पहले सीएम गहलोत का वादा, कहा- 'दुबारा सरकार में आए तो गृहणियों को मिलेंगे दस हजार'

Rajasthan News: कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को झुंझुनू में राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया। कांग्रेस की इस रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के दोबारा चुने जाने पर 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने वादा किया है कि अगर राजस्थान में कांग्रेस सरकार दोबारा चुनी गई तो परिवार की महिला मुखिया को किश्तों में सालाना 10,000 रुपए मिलेंगे।

प्रियंका गांधी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए पंडाल में बेटी महिलाओं और लड़कियों से कहा कि आपकी यह जो मिट्टी है। इसने देश को बहुत कुछ दिया है। शीशराम ओला जैसे नेता और अनगिनत सहित सैनिक यहां की माता को मेरा प्रणाम है। सबसे ज्यादा रिटायर सैनिक झुंझुनू में ही है। सरहद पर भी सबसे ज्यादा सैनिक झुंझुनू से हैं। आज आपके सामने चुनाव के मौके पर मैं खड़ी हूं। प्रियंका गांधी ने लोगों से पूछा कि आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलना है। उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। यह जो विजन है। उसी से विकास होता है। यदि एक ऐसा नेता प्रदेश को चल रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप कितना पढ़ लें। आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

priyanka gandhi

पीएम मोदी के लिफाफे पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं सिर्फ यही कहा था कि मैं टीवी पर यह देखा कि देवनारायण मंदिर में पीएम मोदी गए। वहां उन्होंने दान पेटी में लिफाफा दल 6 महीने बाद जब लिफाफा खोला तो उसमें ₹21 निकले। मैं तो समझ गई कि पीएम मोदी का लिफाफा खाली होगा। यह बात इनको चुभ रही है। इतना कहने पर मुझ पर केस कर दिया। इन्होंने कहा कि हम एससी, एसटी और ओबीसी को खूब आगे बढ़ाएंगे। लेकिन जब हमने जाति जनगणना की बात की तो इनका मुंह बंद हो गया। क्योंकि मोदी जी का लिफाफा खाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+