Rajasthan News : प्रकाश सिंह बादल की अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम गहलोत, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम गहलोत प्रकाश सिंह बादल की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम गहलोत गुरूवार को प्रकाश सिंह बादल की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए तथा पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के मानस पटल पर सदा अंकित रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications