Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा एलान, प्रदेशवासियों को मिलेगी 100 यूनिट बिजली पूरी तरह मुफ्त
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एलान किया है। सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को बिजली के बिल में बड़ी राहत दी है। अब प्रदेश में बिजली के बिल में 100 यूनिट पूरी तरह से मुफ्त होगी।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को बिजली के बिल में बड़ी राहत दी है। अब प्रदेश में बिजली के बिल में 100 यूनिट पूरी तरह से मुफ्त होगी।
सीएम गहलोत ने की यह घोषणा
सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए। मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला। जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है। 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा। उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा। 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए। पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा। सीएम गहलोत ने कहा कि खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।
महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए.
- मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 31, 2023
-
- 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली… pic.twitter.com/z27tJRuyaf












Click it and Unblock the Notifications