Rajasthan News: जयपुर में 5.50 करोड़ रुपए से होगा चौगान स्टेडियम का जीर्णोद्धार, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं खेलों के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित चौगान स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 5.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्र्र्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार जयपुर के चौगान स्टेडियम में 5.50 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कार्य करवाए जाएंगे। यह राशि राज्य सरकार की राज्यनिधि योजना में उपलब्ध प्रावधान में से वहन की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में चौगान स्टेडियम, जयपुर का जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications