Rajasthan News: बसपा सांसद ने उठाई सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग अब भी बरकरार है। पायलट समर्थक राष्ट्रीय नेता सचिन की पैरवी करते नजर आते हैं। हाल ही में बसपा सांसद मलूक नागर ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। मलूक नागर पहले अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट के विवाद में बोलते रहे हैं। उन्होंने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर गुर्जर आंदोलन करने तक की धमकी दे दी थी। राजस्थान में सचिन पायलट को पिछले समाज के सबसे बड़े नेता बताते हुए मलूक न करने कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पिछले समाज के नेताओं को दरकिनार कर रही है।

सांसद नगर ने की पायलट को सीएम बनाने की मांग

बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग उठाते हुए कहा कि अशोक गहलोत हाई कमान को गुमराह कर खुद मुख्यमंत्री बन गए। हालांकि सचिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सुलह के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का है। राजस्थान का विधानसभा चुनाव मिलजुल कर लड़ा जाएगा। सांसद मलूक नागर ने 2024 में महिला आरक्षण बिल को भी लागू करने की मांग की है। आपको बता दें कि संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है।

sachin pilot

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा की तैयारी

राजनीति के जानकार सांसद मलूक नागर की सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को राजस्थान विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। महिला आरक्षण बिल पास होने से लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए सीट सुरक्षित हो जाएगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भी तैयारी कर रखी है। बसपा ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मैदान में उतारा है। आकाश आनंद को विधानसभा चुनाव के लिए बसपा का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा के जरिए आकाश आनंद बसपा कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। यात्रा के क्रम में उन्होंने दलितों मुसलमानों कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाकर मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+