Rajasthan News : सीएम गहलोत के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा, वसुंधरा और पायलट के हैंडल पर बरकरार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। ट्विटर के नियमों का असर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट पर दिखाई दिया है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। ट्विटर के नियमों का असर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट पर नजर आया है। ट्विटर ने राज्यपाल कलराज मिश्र सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और अशोक चांदना के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक बरकरार है।
ट्वीटर ने कई नेताओं के ब्लू टिक हटाए
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, खेल मंत्री अशोक चांदना के साथ ही भाजपा के राजस्थान के ट्विटर हैंडल से भी ब्लू टिक हट गया है। अब सवाल उठता है कि क्या यह प्रमुख हस्तियां ट्विटर की शर्तो को मानते हुए ब्लूटिक वापस लेंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications