Rajasthan News: शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस कंपनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
Rajasthan News: राजस्थान में शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। मुंबई की एक कंपनी आईपीओ में आने की तैयारी कर रही है। इससे पहले गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस ने इस कंपनी को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। शेयर बाजार में उतरने से पहले इस कंपनी को लेकर कई अनियमितताएं सामने आई है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस ने सर्वाइवल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। डीजीजीआई ने 20 दिसम्बर 2023 को सर्वाइवल टेक के कार्यालय और मालिक के आवासीय परिसरों पर छापेमारी कर कुल 2 करोड़ से ज्यादा की नकदी के अलावा 23 किलो तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सोने के बिस्कुट व चांदी जब्त किए हैं। सूत्र बताते हैं कि इससे पहले भी इसके मालिक फर्जीवाड़े एक मामले में जेल जा चुके है। सूत्रों से पता चला है कि कंपनी ने पिछले 3-4 सालों में स्टॉक की हेरा फेरी करके लगभग 20 करोड़ से ज्यादा टेक्स का गबन किया है।

सूत्रों की मानें तो साल 2021 और 2023 में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने सर्वाइवल टेक्नोलॉजी को फ्रॉड घोषित किया था। क्योंकि इन्होंने अपने अंकलेश्वर के गोदाम में खुद ही आग लगा कर 10 करोड़ का फर्जी क्लेम उठाने की कोशिश की थी। जिसे बीमा कम्पनी ने फर्जी बता एक रुपया का भी क्लेम पास नही किया। इसी तरह 2023 में बीमा कंपनी ने सारीग्राम में गैर कानूनी माल बिना लाइसेंस का होने की वजह से बीमा कंपनी ने इनका 1.25 करोड़ का फर्जी क्लेम भी पास नही किया।
डायरेक्टेट जनरल ऑफ गुड्स एन्ड सर्विस टेक्स इंटेलिजेंस ने जब छापा मारा तो कंपनी के मालिकों ने तत्काल गिरफ्तारी से बचने के लिए एक ही दिन में 12 करोड़ से अधिक जीएसटी का भुगतान कर दिया। हालांकि इस मामले की जांच जारी है। दरअसल सेबी ने विगत फरवरी में कंपनी को 1000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए डीआरएचपी की मंजूरी दी थी। लेकिन कंपनी के पूर्व सीएफओ दिनेश भालोटिया के कंपनी के फर्जीवाड़े का समय रहते खुलासा करने के कारण आईपीओ को रोक दिया गया। इसके बाद लेखा परीक्षकों ने कंपनी का फॉरेंसिक ऑडिट शुरू किया। कंपनी ने दूर्भावना से ग्रस्त होकर उनके और पत्नी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई। जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस कंपनी के कामकाज को लेकर विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications