Rajasthan News: राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव, जानिए किस नेता को किस पद पर मिली नियुक्ति

Rajasthan News: बीजेपी की राजस्थान इकाई ने प्रदेश में संगठन पदाधिकारियों की एक और सूची जारी की है। इसमें प्रदेश संगठन से जुड़े विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। इससे पहले पार्टी ने सीपी जोशी की टीम की सूची जारी की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के अहम पदों की नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में अभी कुछ अहम पदों पर नियुक्तियां होगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भूमिका भी तय की जाएगी।

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा ने राजस्थान में पार्टी से जुड़े विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को नियुक्ति दी है। पार्टी ने अंकित कुमार चेची को युवा मोर्चा का अध्यक्ष, रक्षा भंडारी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष, चंपा लाल प्रजापत गेदर ओबीसी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष, कैलाश मेघवाल को एससी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष, नारायण मीणा को एसटी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष और हमीद खां मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में इन नामों के सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी अन्य अहम पदों पर भी नियुक्तियां दे सकती है।

bhagirath choudhary

भागीरथ चौधरी के नाम पर हैरानी

पार्टी ने संगठन से जुड़े जिन पदों पर नियुक्तियां दी हैं। उनमें से ज्यादातर नामों की कोई बड़ी पहचान नहीं है। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता इन नामों के लिए एक दूसरे से संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं। वहीं पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेचा गुर्जर समुदाय से आते हैं। वे जयपुर के पूर्व जिला प्रमुख रामगोपाल गार्ड के पोते हैं। पार्टी ने हनुमानगढ़ कैलाश मेघवाल को एससी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। मेघवाल मदन लाल सैनी की टीम में प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। वहीं अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। चौधरी के नाम पर सभी को हैरानी हो रही है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि भागीरथ चौधरी पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता हैं। चौधरी दो बार विधायक रह चुके हैं। वे अभी अजमेर से सांसद हैं। पार्टी ने हाल ही में अपनी प्रदेश टीम में पार्टी के सांसदों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी में वरिष्ठता के नाते उन्हें किसान मोर्चा के अध्यक्ष जैसे छोटे पद पर नियुक्त किए जाने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+