Rajasthan News: सीडब्लूसी की बैठक के बाद तेवर में दिखे सचिन पायलट, जानिए क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पूरे तेवर में नजर आए। पायलट ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दो दिनों तक खुले माहौल में चर्चा हुई है। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाई गई है। बीजेपी चाहे कितना भी मुद्दों को भड़काने की कोशिश करें। हम जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में सचिन पायलट को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हैदराबाद में आयोजित की गई थी। जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हुए थे।

सीडब्ल्यूसी में सभी सदस्यों ने खुले मन से अपनी राय रखी

सचिन पायलट ने कहा कि हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई है। बैठक के दौरान बहुत सार्थक चर्चा हुई है। दो दिन तक सभी सदस्यों ने खुले मन से अपनी राय रखी है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उसे लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति रहेगी। बैठक में इस पर चर्चा की गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैसे जीत सकती है। इस पर बात की गई है। देश भर में कांग्रेस के लोगों में ऊर्जा का संचार होगा।

sachin pilot

पांच राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पार्टी की रणनीति को लेकर बातचीत की और बताया कि एनडीए के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दे को कितना भी डाइवर्ट करने की कोशिश करें। लेकिन हम जनता के मुद्दे पर लड़ेंगे सब एकजुट है और एनडीए को हराने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। इस पर सभी चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस को महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बहुमत मिलने के बाद भी भाजपा सफल रही है। 9 साल की सरकार से जनता परेशान है। हर मुद्दे पर वह फेल रही है। कांग्रेस आने वाले समय में सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+