Rajasthan News: ईडी की कार्रवाई के बाद बोले पीसीसी चीफ डोटासरा, कहा- 'हम डरने वाले नहीं, पार्टी हमारी मां है'

Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक मामले में राज्य पार्टी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर ईडी के छापे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा की सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती हैं। वे कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करना चाहते हैं। मैं कहना चाहता हूँ कि क्या किसी को सबूत मिल सकता है कि मैं पेपर लीक या किसी अन्य मामले में शामिल हूँ।

ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। यह लोग कांग्रेस के नेताओं की छवि को धूमिल करके चुनाव लड़ना चाहते हैं। मेरे सामने भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया भाषण दे रहे हैं कि पेपर लीक किसने कराया। चाबी किसने दी। मैं आपको आज कहना चाहता हूं कि गोविंद डोटासरा का पेपर लीक या भ्रष्टाचार में एक सुई की नोक जितना भी हिस्सा मिल जाए तो आप मेरा नाम बदल देना।

govind singh dotasara

हम डरने वाले नहीं, पार्टी हमारी मां

उन्होंने कहा कि हम ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। पार्टी हमारी मां है। पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए और सरकार के कामकाज को गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंचने के लिए हम जैसे प्रयास कर रहे थे। उससे दुगनी ताकत से हम कल से प्रयास करेंगे। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि यह परंपरा गलत है। अगर सुभाष महरिया और राजेंद्र राठौड़ में थोड़ा सा भी साहस और हिम्मत है तो मेरे परिवार की पूरी संपत्ति की जांच हो और उन दोनों के परिवार की भी पूरी संपत्ति की जांच हो। आपको बता दें कि ईडी ने गुरुवार को पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर कार्रवाई कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को समन जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+