Rajasthan News : इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर योजना में 6 लाख परिवार पंजीकृत, सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
महंगाई राहत कैम्प में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना में तीन दिन में 6 लाख 23 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुए है। सीएम गहलोत द्वारा इसकी घोषणा वर्ष 2023-24 के बजट में की गई थी।

Rajasthan News : राजस्थान में महंगाई राहत कैम्प में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत मात्र तीन दिन में ही 6 लाख 23 हजार से अधिक परिवारों का पंजीकरण हुआ है। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के अंतर्गत प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पंजीकृत तथा बीपीएल कार्ड धारक 76 लाख परिवारों को राज्य सरकार द्वारा 500 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत एक माह के अंदर 500 रुपए से अधिक दी गई समस्त राशि सब्सिडी के रुप में उपभोक्ता के जन आधार से लिंक बैंक खाते में जमा हो जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए इस योजना की घोषणा वर्ष 2023-24 के बजट में की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications