Rajasthan News: राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड में सृजित होंगे 53 नवीन पद, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड में 53 नवीन पद व पद सोपान सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से कम्पनी के कामकाज में सुगमता होगी। पद सोपान सुव्यवस्थित होगा तथा कार्मिकों को पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

इन पदों का होगा सृजन

मुख्यमंत्री गहलोत की इस स्वीकृति से राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड में पदों की संख्या 22 से बढ़कर 75 हो जाएगी। निदेशक (तकनीकी) का 1, ग्रुप महाप्रबंधक (तकनीकी निदेशक) के 2, महाप्रबंधक (अतिरिक्त निदेशक) के 4, प्रबंधक (सिस्टम एनालिस्ट) के 2, उप प्रबंधक (एसीपी) के 4 एवं सहायक प्रबंधक (प्रोग्रामर) के 40 नवीन पद सृजित किये गए हैं। इन पदों को राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड के सेवा नियमों के अनुसार पदोन्नति/प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। कम्पनी में नवीन पद सृजित हो जाने से नवसृजित संभाग एवं जिलों में कार्मिकों का पदस्थापन भी सुगमता से हो सकेगा।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+