Rajasthan News: आईटीआई के 50 हजार प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने तथा उनकी अधिगम क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अध्ययनरत 50 हजार प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण देने हेतु 11.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

विद्यार्थियों को 100 घंटे का दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रस्ताव के अनुसार आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को प्रभावी संवाद एवं लेखन, उत्कृष्ट व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, रेज्यूमे लेखन, साक्षात्कार में सफल होने हेतु आवश्यक निपुणता, समय एवं तनाव प्रबंधन, संगठनात्मक कौशल, सकारात्मकता आदि से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को 100 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पर होने वाला व्यय राजस्थान व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा वहन किया जाएगा। सीएम गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश की आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का कौशल उन्नयन हो सकेगा तथा वे विषय विशेषज्ञता के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+