Rajasthan News: कानून एवं यातायात व्यवस्था के लिए नियोजित होंगे 400 होमगार्ड्स, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए 400 होमगार्ड्स के नियोजन की स्वीकृति दी है।
जयपुर एवं अन्य जिलों में लगेंगे होमगार्ड्स
सीएम गहलोत की स्वीकृति के अनुसार 200 होमगार्ड्स जयपुर शहर एवं 200 होमगार्ड्स राज्य के अन्य जिलों में नियोजित किए जाएंगे। यह नियोजन 31 मार्च 2024 अथवा कान्स्टेबल की नवीन भर्ती होने तक जो भी पहले हो के लिए किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications