Rajasthan News: प्रदेश के 3 छात्रावास होंगे बालिका छात्रावासों में परिवर्तित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के तीन अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावासों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही छात्रावास संचालन हेतु महिला छात्रावास अधीक्षक के 3 पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है।
इन जिलों में परिवर्तित होंगे छात्रावास
प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश के बीकानेर, बूंदी एवं चूरू जिले में स्थित 50 बैड क्षमता वाले 3 अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में परिवर्तित करते हुए छात्रावास संचालन के लिए महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-तृतीय का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। सीएम गहलोत की इस मंजूरी से अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं को बेहतर तालीम मुहैया होगी तथा इन छात्रावासों में अध्ययन कर वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/elections/rajasthan-mlas-list/












Click it and Unblock the Notifications