Rajasthan News: प्रदेश के 131 विद्यालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम, सीएम गहलोत ने मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विविध श्रेणी के 131 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
सीएम गहलोत ने की थी बजट में घोषणा
सीएम गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 42, उच्च प्राथमिक स्तर के 56 एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 33 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित किया जाएगा। इनमें 8 बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। इनमें जयपुर के 27, अलवर के 15, बारां के 13, जोधपुर के 12, बाड़मेर व झुंझुनूं के 10-10, भीलवाड़ा व करौली के 7-7, दौसा व डूंगरपुर के 6-6, नागौर के 5, भरतपुर के 4, अजमेर के 3, जालोर के 2 तथा कोटा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व चूरू के 1-1 विद्यालय शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रदेश में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने के लिए घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications