Rajasthan News: प्रदेश में खोले जाएंगे 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोलने तथा एक राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। साथ ही उन्होंने 131 राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों में तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 अतिरिक्त पदों के सृजन की भी मंजूरी दी है।

इन जगहों पर खोले जाएंगे संस्कृत विद्यालय

सीएम गहलोत की स्वीकृति से अलवर, भरतपुर, दौसा एवं सीकर जिले में 1-1 तथा जयपुर, झुंझुनूं एवं राजसमंद जिले में 2-2 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोले जाएंगे। जबकि राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, द्यड़ी खिराना (बाड़ी), धौलपुर को वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने संस्कृत शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 131 प्राथमिक विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय हेतु तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 नवीन पद सृजित किये जाने की भी स्वीकृति दी है। इन विद्यालयों में वर्तमान में तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 पद ही स्वीकृत हैं। अब नवीन पदों के सृजन से निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित हो सकेगी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+