Rajasthan News: प्रदेश के सवा लाख किसानों को मिलेगा निशुल्क बीज, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित गहलोत सरकार बीज उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम गहलोत ने बीज वितरण और उत्पादन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित राज्य सरकार बीज उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। अब राज्य सरकार 15 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 1.25 लाख से अधिक किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण 35 हजार क्विंटल बीज निशुल्क उपलब्ध कराएगी। इससे लगभग 5.89 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन होगा और किसानों को संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीज वितरण और उत्पादन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। योजना में गेहूं, जौ, चना, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, मूंग, मोठ एवं उड़द की फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 10 वर्ष से कम अवधि की उन्नत किस्मों की फसलों के बीजों का उत्पादन होगा।
उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन बढ़ेगा
गहलोत सरकार के इस फैसले से प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादता बढ़ेगी। 15 करोड़ रुपए की राशि कृषक कल्याण कोष से वहन की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के अंतर्गत बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री बीज स्वावलम्बन योजना की शुरूआत की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications