Rajasthan News: प्रदेश में 1.20 लाख हैक्टेयर कृषि क्षेत्र होगा जैविक में परिवर्तित, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति

राजस्थान में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा वृहद् स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम गहलोत ने 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा वृहद् स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस वर्ष 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें लगभग 23.57 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार, 50 हजार कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रति कृषक 5000 रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। इस राशि से कृषक खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार से परियोजना प्रतिवेदन की स्वीकृति प्राप्त होने तक कृषक चयन, कृषक समूह गठन, मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आदि गतिविधियों के लिए राज्य निधि से 5 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति प्रदान की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+