राजस्थान: लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले प्रवासी मजदूरों को स्टेशन पर मिलेगा भोजन
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 4 हजार 418 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। 225 प्रवासी मजदूरों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लाखों प्रवासी मजदूर राजस्थान समेत कई राज्यों में फंसे हुए हैं। इन दिनों कई शहर-कस्बों में प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों की ओर पलायन करते देखे जा सकते हैं।

मजदूरों को उनको घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं। ट्रेन में सफर करने के दौरान प्रवासी मजदूरों को भोजन की भी समस्या की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए खास निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के लिए रेलवे स्टेशनों पर और बसों में ही चाय, नाश्ता, पानी एवं भोजन की व्यवस्था की जाए।
ट्रेन से आने वालों की रेलवे स्टेशन पर ही स्क्रीनिंग करवाकर बसों से पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। जालौर, पाली, सिरोही, बांसवाड़ा, बाड़मेर सहित वे सभी जिले जहां प्रवासी अधिक आ रहे हैं जल्द बेहतर जांच सुविधा विकसित की जाए।
गांव में न फैले संक्रमण
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर, जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों से कोरोना जांच, क्वॉरेंटीन आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभी तक शहरों में कोरोना पॉजिटिव आमने आ रहे थे, लेकिन अब यह संक्रमण गांव में नहीं फैले। बाहर से आने वाले प्रवासियों को असुविधा नहीं हो। क्वॉरेंटीन में लोगों की मॉनिटरिंग के पुख्ता इंतजाम हो। प्रदेश में अभी 12 हजार से ज्यादा जांचे की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications