मर्सिडीज से भी महंगा है यह बकरा, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

नयी दिल्ली। बकरीद का त्यौहार आते ही बाजारों में बकरे की मांग का बढ़ना लाजिमी है, लेकिन इन दिनों राजस्थान के बाजार में एक खास बकरे की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बकरे की खासियत का अंजादा उसकी कीमत से लगाया जा सकता है।

देखें तस्‍वीरें: इस गांव में लॉटरी के इनाम में पैसे की जगह मिलती हैं वर्जिन लड़कियां

 goat

राजस्थान के भीलवाड़ा में मशहूर होते इस बकरे की कीमत मर्सिडीज से भी ज्यादा है। इस बकरे की कीमत 48 लाख रुपए लगाई गई है। लेकिन इसका मालिक इसे उस कीमत में भी बेचने को तैयार नहीं हुआ। दरअसल इस बकरे के कान पर कुरान में लिखे कुछ शब्दों जैसे चिन्ह उभरे हुए है, जिसके चलते यह बकरा लोगो में खूब लोकप्रिय हो रह है।

61 लाख रुपए की मांग


बकरे के मालिक ने 48 लाख में इसे बेचने से इंकार कर दिया जबकि उसने इसे 9.50 लाख रुपए में खरीदा था। इस बकरे की खासियत है कि वो सिर्फ ड्राई फ्रूट ही खाता है। इस बकरे के मालिक गोविन्द चौधरी इस बकरे के एवज में 61 लाख रुपए मांग रहे है।

AC का शौकीन है ये बकरा
गोविन्द चौधरी के मुताबिक उसने अपने इस खास बकरे के लिए एक ख़ास एयरकंडीशंड कमरे का इंतज़ाम किया है। वो इसे खाने में सिर्फ ड्राइ फ्रूट खिलाता है। उसे उम्मीद है कि उसे इसकी मुंह मांगी कीमत मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+